Search

सिकंदराबाद में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान

393 Views

सिकंदराबाद: भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिकंदराबाद विधानसभा में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया रही, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मीराज सिंह उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने कहा कि पार्टी के सक्रिय सदस्य अभियान के माध्यम से भाजपा की विचारधारा, ऐतिहासिक निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में भाजपा हर नागरिक को जोड़ने का कार्य कर रही है।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते आठ वर्षों में प्रदेश ने खेती, रोजगार और अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के निर्णयों ने देश को नई दिशा दी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि भाजपा ने अपनी यात्रा दो सीटों से शुरू की थी और आज तीन सौ से अधिक सीटें जीतकर देश में मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाकर ‘विश्वगुरु’ बनने की दिशा में अग्रसर है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अरविंद दीक्षित,पिंकी वोहरा, सुशील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ऊषा बंसल, दीपक दुल्हैरा,सुरेश चंद शर्मा, हरेन्द्र मास्टर, भवतोष गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप दीक्षित, शैलेश तेवतिया, मोहित सिंघल, मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, ललित भाटी, नवीन गुप्ता, मोहन सैनी, सचिन सैनी, नवीन राजपूत, नवीन शर्मा, रवि लोधी, संजय भड़ाना, संदीप तेवतिया, राजीव सैनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनीष भाटी, सोनू शर्मा, सचिन राज, अरुण प्रजापति, गौरव भाटिया, सनी ठाकुर, अंकित जादौन, ललित कश्यप, कपिल गुप्ता, रोहित सिंह, सूरजराज सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Poll not found

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment