227 Views
बुलंदशहर: पंकज चौधरी के भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार बुलंदशहर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

उनके स्वागत के लिए जगह-जगह तैयारियां की गईं। जिलाध्यक्ष विकास चौहान और विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारे लगाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और सभी को मिलकर जनहित के कार्यों में जुटना चाहिए।
कार्यक्रम में पंडित सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
