Search

भटपुरा को मिला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विधायक लक्ष्मीराज सिंह के प्रयासों से मिली मंजूरी

889 Views

विधायक लक्ष्मीराज सिंह के प्रयासों से भटपुरा गांव में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्माण को मिली मंजूरी। 1.5 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण, ग्रामीणों और छात्रों में खुशी की लहर।

सिकंदराबाद:  विधानसभा क्षेत्र सिकंदराबाद के ग्राम भटपुरा में अब राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना होने जा रही है। विधायक लक्ष्मीराज सिंह के प्रयासों से शासन ने विद्यालय के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस विद्यालय के निर्माण में करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

भटपुरा गांव में विद्यालय के नाम पर 50 बीघा भूमि पहले से ही दर्ज है। लेकिन अब तक यहां कोई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नहीं था, जिससे क्षेत्र के छात्रों को दूर-दराज के स्कूलों में जाना पड़ता था। स्कूल के अभाव में शिक्षा की राह में बाधाएं खड़ी हो रही थीं।

विधायक की पहल बनी आधार
इस स्वीकृति के पीछे विधायक लक्ष्मीराज सिंह की सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने ग्राम प्रधान मनोज शर्मा के अनुरोध पत्र को संज्ञान में लेते हुए इसे शासन तक पहुंचाया और क्षेत्र की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा। उनकी इस पहल के बाद शासन स्तर से विद्यालय की मंजूरी मिल गई।
छात्रों को मिलेगा लाभ
विधायक ने कहा कि विद्यालय के निर्माण से भटपुरा सहित आसपास के कई गांवों के छात्रों को घर के पास ही उच्चतर माध्यमिक शिक्षा की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, बल्कि छात्राओं के लिए भी यह काफी उपयोगी सिद्ध होगा।
स्थानीय लोगों में हर्ष
विद्यालय की स्वीकृति की खबर फैलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment