Search

भारत विकास परिषद् सिकन्द्राबाद संस्कार शाखा ने कराया “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन

335 Views

सिकन्द्राबाद संस्कार शाखा भारत विकास परिषद् ने 30 अगस्त को 24 विद्यालयों में “भारत को जानो प्रतियोगिता” की लिखित परीक्षा आयोजित कराई। इसमें 3930 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेताओं का सम्मान 21 सितम्बर को होगा।


सिकन्द्राबाद: भारत विकास परिषद् सिकन्द्राबाद संस्कार शाखा द्वारा शनिवार को नगर व देहात के 24 विद्यालयों में भारत को जानो प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई। इस परीक्षा में कुल 3930 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 8) के 1590 और वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12) के 2340 विद्यार्थी शामिल हुए।

प्रतियोगिता OMR शीट पर आधारित रही, जिसमें विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, भूगोल, विज्ञान, साहित्य, संस्कृति, धर्म, खेल और कर्रेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

विजेता विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता का अगला चरण आगामी 21 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा और सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

शाखा की ओर से परीक्षा आयोजन में विभोर गुप्ता, अनिल मोघा, वेद प्रकाश गुप्ता, कविता गोयल, ओम नारायण शर्मा, माधुरी गर्ग, नीरू गुप्ता, शिव प्रकाश काका, जुगल किशोर, विवेकानंद सैनी, योगेंद्र शर्मा, ईश्वर चंद्र, भूपेंद्र सैनी, सतीश चंद्र गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर सहयोग किया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment