Search

भराना के नर्मदेश्वर आश्रम पर भागवत कथा से पूर्व धर्म प्रेमियों ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

267 Views

सिकंदराबाद। क्षेत्र के गावं भराना में गंगनहर स्थित नर्मदेश्वरवर आश्रम पर विधिवत श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह व कथा से पूर्व भव्य मंगल कलश एवं शोभायात्रा पूरे गांव भराना में निकाली गयी।

आश्रम पर कथा 17मई 2024 से 25 मई 2024 तक होनी हैं। नवग्रह शनिदेव मंदिर पावन धाम के महंत ज्योतिष कथा व्यास आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए वताया कि शुक्रवार को सवसे पहले ग्रामवासियों को वृदावन से आये आचार्य ने भागवत पोथी की पूजन कलश का विधिवत पूजन किया। भागवत पोथी को 7 यजमान बारी बारी से अपने सिर पर रख क़र पूरे गांव में भ्रमण करते हुए कथा स्थल नर्मदेश्वर आश्रम तक लाये।

सभी कलशधारी महिलाओ ने मंगल गीत गाये। कलश शोभा यात्रा का गांव में जगह जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। कथा प्रतिदिन 10 बजे से 3 बजे तक होगी। 25 तारीख में पूर्ण हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा। कथा के हर दिन कथा के बाद सांयकाल में हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे का अखंड कीर्तन भी सभी ग्रामवासी भक्त व संत करेंगे। क़ाशी से आये 5 दंडी स्वामी का भी नित्य प्रवचन आश्रम पर होगा।

इस मोके नर्मदेश्वरवर आश्रम पर सीता सरण महाराज वृदावन से आये कथा वाचक राकेश कृष्ण शास्त्री अपनी समस्त टीम के साथ एवं कथा आयोजन समिति भराना के समस्त पदाधिकारी आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय वशिष्ठ, जगत प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, प्रमोद खटाना, राजकुमार शर्मा, पवन, रोहित, रिंकू आदि सहित समस्त ग्रामवासी एवं आसपास के गांव व नगर से श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। शोभायात्रा के बाद सभी भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया। सीता सरण महाराज ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से श्री मद भागवत कथा अधिक से अधिक सुनने का आह्वान किया हैं।

Spread the love

Published On

Leave a Comment