Search

सिकंदराबाद: बसंत पंचमी पर हुआ माँ सरस्वती पूजन एवं हवन का आयोजन

339 Views

सिकंदराबाद:  आज दिनांक 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को सरस्वती बालिका विद्यामंदिर एवं विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, सिकंदराबाद में बसंत पंचमी का पर्व माँ सरस्वती के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सरस्वती विद्यामंदिर के प्रबंधक नितिन गर्ग एवं उनकी धर्मपत्नी मुख्य यजमान के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

वहीं विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष मोहन लाल, प्रबंधक हरसरन शर्मा, आकाश गर्ग, ईश्वरचंद्र (कोषाध्यक्ष), दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य रामकरन दक्ष जी एवं एकता माहेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं हवन का विधिवत संपादन मनोज पांडे एवं अनिरुद्ध शास्त्री द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं शिशुओं ने सहभागिता करते हुए माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं अनुशासित रहा, जिससे विद्यार्थियों में संस्कार, शिक्षा एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment