Search

जिला प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, प्रभारी मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कबूतर व गुब्बारे उड़ा कर किया उद्घाटन

300 Views

बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी का गुरुवार 20 जून 2024 की सायं जिला कृषि, औद्योगिक एव सांस्कृतिक प्रदर्शनी, परिसर में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एव जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश एवं जनपद प्रभारी मंत्री डा0 अरुण कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में जिला प्रदर्शनी का फीता काटकर व हवन पूजन के साथ कबूतर एव गुब्बारों को उड़ाकर शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व सुभाष चन्द्र बोस तथा डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा निकुँज हाल में मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया व निकुंज हाल में रागिनी श्रीवास्तव की टीम द्वारा रामायण की नृत्य नाटिका एव रामलीला का मंचन किया गया।

प्रभारी मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद बुलंदशहर में 142 वर्षो से प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। जो जनपद वासियों के उत्साह का प्रतीक है। इसमें ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद एव अन्य उत्पादों के बिक्रेताओं को रोजगार प्राप्त होता है। इस प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है।

जिसमे भारतीय संस्कृति की झलक के दर्शन मिलते है। इस अवसर पर उन्होंने जिलाधिकारी और उनकी टीम तथा जनपद वासियों को बधाई दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने प्रभारी मंत्री डॉ अरुण कुमार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी समेत विधायक, जनपद के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment