Search

Sikandrabad News: एटीएम कार्ड बदलकर 2 लाख 64 हजार रुपये निकाले

Share Now :

WhatsApp
276 Views

सिकंदराबाद :  गांव साँवली निवासी हेमसिंह का एटीएम कार्ड बदलकर जालसालों ने उनके खाते से 2,64000 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में गांव साँवली निवासी हेमसिंह ने बताया कि बताया कि 23 मई को सिकंदराबाद में स्थित एक एटीएम से पैसों की निकासी करने के लिए गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका एटीएम बदल दिया। पहले दिन कई बार में उसने 1,72,500 रुपए एवं दूसरे दिन 82,000 रुपए सहित कुल 2,64,500 रुपए की निकासी उनके एटीएम से कर ली। पीड़ित ने कार्रवाई करने की मांग उठाई है। पुलिस ने बताया कि मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment