वैसाख के महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है अक्षय शब्द का अर्थ होता है ‘जिसका कभी क्षय न हो या जिसका कभी नाश न हो इस दिन खरीदारी करना बहुत शुभ माना गया है सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद खास त्योहार माना जाता है। अक्षय तृतीया को अक्खा तीज के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना करने से जीवन में तरक्की होती है।अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है इस तिथि को किए हुए कार्यों के परिणाम का क्षय नहीं होता है ऐसी मान्यता है कि इस दिन परशुराम,नर-नारायण, हयग्रीव का अवतार हुआ था. इसी दिन से बद्रीनाथ के कपाट भी खुलते हैं और इसी दिन वृंदावन में भगवान बांके बिहारी के चरणों के दर्शन होते हैंअक्षय तृतीया 10 मई 2024 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी तृतीया तिथि की शुरुआत सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर होगी और समापन 11 मई को रात 2 बजकर 50 मिनट पर होगा इस दिन को परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। हर वर्ष अक्षय तृतीया का त्योहार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व पर स्नान, दान, जप, यज्ञ, स्वाध्याय और तर्पण आदि जो भी कर्म किए जाते हैं वह सब अक्षय हो जाते हैं इस इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के साथ ही घर में कुछ चीजों का लाना और मांगलिक कार्यों को करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं. शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं और इसी दिन मां गंगा का भी अवतरण हुआ यही वजह है कि इस दिन को बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है. मां लक्ष्मी की अराधना करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है. घर में सुख शांति, समृद्धि और धन संपत्ति आती है. वहीं अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ होता है। अक्षय तृतीया के दिन सोना, चांदी, गाड़ी और प्रॉपर्टी लेना शुभ होता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं. वहीं इस दिन 5 ऐसी चीजें हैं, जिन्हें घर में लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।इनमें तांबा, पीतल और कौड़ी लाना बेहद शुभ होता है
पीतल या तांबे के बर्तन
अक्षय तृतीया के दिन अगर आप सोना चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो परेशान न हो इस दिन घर में पीतल या तांबे की चीजें ले आएं ज्योतिषाचार्य के अनुसार इन दोनों ही चीजों को घर में लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।इससे घर में बरकत आती है।
कौड़ी
मां लक्ष्मी को कौड़ी बेहद प्रिय हैं. उनकी पूजा में कौड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी खरीदना फलदायक होता है। इस दिन कौड़ी खरीदकर मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें।

