Search

अग्रसेन पीजी कॉलेज की छात्रा सारा रही अव्वल, एमएससी मैथ्स में पाया प्रथम स्थान

941 Views

अग्रसेन पीजी कॉलेज, सिकंदराबाद की एमएससी मैथ्स परीक्षा में सारा रहमान अंसारी ने 82.4% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कौशिका इल्मा द्वितीय और साक्षी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

सिकंदराबाद: अग्रसेन पीजी कॉलेज, सिकंदराबाद की एमएससी मैथेमैटिक्स प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणामों के अनुसार सारा रहमान अंसारी ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

वहीं, कौशिका इल्मा ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया और साक्षी शर्मा ने 72.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

कॉलेज प्रशासन ने तीनों छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अग्रसेन कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि यह परिणाम छात्राओं की मेहनत, समर्पण और शिक्षकगणों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment