सिकंद्राबाद: श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति लिमिटेड, सिकंद्राबाद का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अग्रवाल पाठशाला एसोसिएशन, सिकंद्राबाद के प्रबंधक अनिल अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एनसीसी से मुक्त हुए भवन को महाराजा अग्रसेन भवन के निर्माण हेतु किराए पर लेने को लेकर औपचारिक प्रस्ताव पत्र सौंपा।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 22 जुलाई 2025 को भी सेवा समिति द्वारा उक्त भवन के लिए प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उस समय पाठशाला एसोसिएशन की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं हो सका था। वर्तमान में उसी भवन पर किराए पर उपलब्ध होने का बैनर लगाए जाने के बाद समिति ने एक बार फिर पहल की है।
इसी क्रम में बीते बुधवार को अग्रसेन सेवा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से उक्त भवन को अग्रसेन भवन निर्माण हेतु किराए पर लेने का निर्णय लिया गया। निर्णय के बाद समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रबंधक अनिल अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें प्रस्ताव सौंपा।
वार्ता के दौरान समिति के संरक्षक अशोक सिंघल ने कहा कि एसोसिएशन की सहमति मिलने के उपरांत किराया एवं शर्तों को लेकर दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया।
समिति के महासचिव नवीन कुमार सिंघल ने कहा कि अग्रसेन भवन का निर्माण समाज के लिए एक ऐतिहासिक और सदैव स्मरणीय कार्य सिद्ध होगा।
इसके पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने अग्रवाल पाठशाला एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र बंसल से भी मुलाकात कर उन्हें प्रस्ताव पत्र की प्रति सौंपी।
इस अवसर पर अशोक सिंघल (संरक्षक), मोहनलाल गोयल (प्रधान), त्रिवेशराम गुप्ता (उपाध्यक्ष), राधेश्याम मित्तल (उपाध्यक्ष), नवीन कुमार सिंघल (महासचिव), दीपक सिंघल (कोषाध्यक्ष) एवं राजेश अग्रवाल (मीडिया प्रभारी) उपस्थित रहे।
सिकंदराबाद: अग्रसेन भवन निर्माण को लेकर सेवा समिति का प्रतिनिधिमंडल पाठशाला एसोसिएशन प्रबंधन से मिला
Share Now :
WhatsApp
Rohit Bansal
Other News
सिकंदराबाद: 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
January 31, 2026
सिकंदराबाद: जे.एस.(पीजी) कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई संत रैदास जयंती
January 31, 2026
सिकंदराबाद: विशेष अभियान के तहत,एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
January 31, 2026
