Search

सिकंदराबाद: अग्रसेन सेवा समिति की ऑनलाइन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, 14 छात्र बने विजेता

95 Views

सिकंदराबाद: श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति, सिकंदराबाद द्वारा गत 29 मार्च को श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय निशुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिता का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। यूआई कंसल्टिंग सोल्यूशन के फाउंडर भव्य अग्रवाल ने समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.agarsen.in पर परिणाम लॉन्च किया।

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न शहरों—रायपुर (छत्तीसगढ़), जयपुर (राजस्थान), बैंगलोर (कर्नाटक), इंदौर (मध्य प्रदेश), गाजियाबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, दादरी व सिकंदराबाद (यूपी) से प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से कुल 14 छात्र विजेता घोषित किए गए।

कक्षा अनुसार विजेता:

  • कक्षा 12: रूद्र गर्ग (दादरी), परी (बुलंदशहर)
  • कक्षा 11: यशिका (गाजियाबाद), लकी (बैंगलोर)
  • कक्षा 10: पंकित (रायपुर), पर्ल (सिकंदराबाद)
  • कक्षा 9: एकांश (सिकंदराबाद), लव (जयपुर)
  • कक्षा 8: हृदयांश व आकाशी (सिकंदराबाद)
  • कक्षा 7: पर्व (खुर्जा), सोनाली (इंदौर)
  • कक्षा 6: भक्ति व नैतिकता (सिकंदराबाद)

गाजियाबाद की यशिका गर्ग ने सर्वाधिक 39 प्रश्नों के सही उत्तर देकर अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के कुल 1044 छात्रों ने भाग लिया। प्रश्नों का विषय भगवान श्रीराम एवं उनके वंशज महाराजा अग्रसेन के जीवन परिचय पर आधारित था।

स्थानीय विजेताओं को समिति के हरिओम गर्ग पंसारी, दिनेश सिंघल बजाज, रोहित बंसल (पत्रकार), अजय सिंघल व चन्द्रप्रकाश सर्राफ ने पुरस्कृत किया। वहीं, कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल ने बताया कि नगर से बाहर के विजेताओं को डाक के माध्यम से पुरस्कार भेजे जाएंगे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment