Search

होली को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम और सीओ ने किया शराब की दुकानों का निरीक्षण

810 Views

सिकंदराबाद: होली के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में एसडीएम संतोष जगराम,सीओ पूर्णिमा सिंह,और आबकारी इंस्पेक्टर ने सिकंदराबाद की विभिन्न शराब की दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शराब की बिक्री, स्टॉक, लाइसेंस और अन्य व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। अधिकतर दुकानों पर सब कुछ नियमों के अनुरूप पाया गया, लेकिन कुछ छोटी-मोटी खामियां मिलीं, जिन्हें तुरंत सुधारने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

एसडीएम संतोष जगराम ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि होली के दौरान किसी भी तरह की अवैध बिक्री या ओवररेटिंग न की जाए। साथ ही,शराब की दुकानों के बाहर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न होने देने के भी निर्देश दिए गए।

अवैध शराब बिक्री पर रहेगी कड़ी नजर

निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि होली के मौके पर अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी। यदि किसी दुकान में नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
सीओ पूर्णिमा सिंह ने कहा कि होली के अवसर पर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से नजर रखेगा, ताकि त्योहार शांत

Spread the love

Published On

Leave a Comment