Search

एडीएम वित्त की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 27 में से केवल 5 शिकायतों का हुआ निस्तारण

590 Views

सिकंदराबाद: तहसील सभागार, एसडीएम कोर्ट परिसर में माह के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने की। उनके साथ एसडीएम संतोष जगराम, खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार और तहसीलदार धर्मवीर भारती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम संतोष जगराम ने जानकारी दी कि समाधान दिवस में कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 14 शिकायतें राजस्व विभाग, 5 पुलिस विभाग, 1 समाज कल्याण, 2 ब्लॉक, 1 सप्लाई, 2 नगर पालिका और 2 विद्युत विभाग से संबंधित थीं।

इनमें से मौके पर 5 राजस्व विभाग की शिकायत का निस्तारण किया गया, जबकि 22 शिकायतें लंबित रहीं। एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने शेष शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहे और जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Spread the love

Published On

Leave a Comment