Search

सिकंदराबाद: युवा पखवाड़ा समापन पर विद्यालय में विचार गोष्ठी व प्रतिभा सम्मान समारोह

301 Views

सिकंदराबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाती है। इसी क्रम में अभाविप सिकंदराबाद इकाई द्वारा 12 जनवरी से नगर के अधिकतम विद्यालयों में युवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इन कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन दयावती दीवान सिंह विद्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलदीप भाटी (निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष, अभाविप) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए युवाओं से शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया।

युवा पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला संयोजक कर्मवीर भाटी, विभाग कार्यकर्ता प्रदीप बैसोया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिया चौधरी, तहसील संयोजक तनिष्क माधरे, नगर मंत्री प्रियांका, नगर सह छात्रा प्रमुख मीना, तहसील सह संयोजक दीपु सैनी, राजीव द्विवेदी सहित विद्यालय के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं शिक्षक उपस्थित रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment