Search

सिकंदराबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिकंदराबाद की नगर कार्यकारिणी घोषित, अरविंद कुमार नोहिया पुनः बने नगर अध्यक्ष

737 Views
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिकंदराबाद इकाई की बैठक में नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अरविंद कुमार नोहिया पुनः नगर अध्यक्ष नियुक्त, कमल का रहा प्रवास।

सिकंदराबाद: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सिकंदराबाद इकाई की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमल का विशेष प्रवास रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और संगठनात्मक अनुशासन पर बल दिया।

बैठक में नगर अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर अरविंद कुमार नोहिया के नाम की घोषणा की गई। उन्होंने नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए युवाओं में जोश और ऊर्जा का संचार किया।

घोषित नगर कार्यकारिणी इस प्रकार रही:

  • नगर उपाध्यक्ष: सुनील कुमार
  • नगर मंत्री: महक सैनी
  • नगर छात्रा प्रमुख: प्रिया सोलंकी
  • नगर सह मंत्री: सचिन सैनी, हिमांशू, ध्रुव, प्रियंका
  • नगर सह छात्रा प्रमुख: सरगम, माही
  • नगर सोशल मीडिया प्रमुख: भीमा ठाकुर
  • सह सोशल मीडिया प्रमुख: अध्ययन
  • नगर SFS प्रमुख: टीना
  • सह SFS प्रमुख: दीपक
  • नगर SFD प्रमुख: देव
  • सह SFD प्रमुख: दीपांशु
  • नगर खेलो भारत प्रमुख: सुमित सैनी
  • सह खेलो भारत प्रमुख: लक्ष्य यादव
  • नगर कार्यालय प्रमुख: अमन
  • नगर कला मंच: राघव
  • नगर कार्यकारिणी सदस्य: शेरा
  • नगर कार्यकारिणी प्रमुख: नवीन

इस बैठक में जिला संयोजक कर्मवीर भाटी, प्रदीप बैसोया, अंकित राजपूत, कविता समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन की यह नई टीम आने वाले समय में छात्रों से जुड़ी गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment