सिकंदराबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। इस अवसर पर जैन इंटर कॉलेज, सिकंदराबाद में एक संगोष्ठी और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता थे, जबकि सिकंदराबाद चेयरमैन प्रदीप दीक्षित और देवेंद्र सोलंकी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एबीवीपी मेरठ प्रांत के प्रांत मंत्री गौरव गौड़ ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।

मुख्य वक्ता गौरव गौड़ ने कहा कि एबीवीपी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सशक्त आवाज है। उन्होंने बताया कि एबीवीपी राष्ट्रीय युवा दिवस को एक त्योहार के रूप में मनाती है और विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए लगातार विद्यालयों व महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

देवेंद्र सोलंकी ने अपने संबोधन में युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और उनके कथन “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

जिला संयोजक कर्मवीर भाटी ने जानकारी दी कि एबीवीपी ने हाल ही में स्कूलों और कॉलेजों में मेहंदी, कला और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि 22 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री कमल, जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधीर सोलंकी, सतवीर यादव, प्रभात, नीरज, देवेंद्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिया, तहसील संयोजक तनिष्क माधरे, प्रदीप बैसोया, नगर मंत्री प्रियंका, नगर सह छात्रा प्रमुख माही सहित दीपु, गोरी, गुलशन, मोहन सैनी और भाजपा सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
