सिकंद्राबाद: औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में सफाई के दौरान करंट की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की मौत हो गई, दूसरे का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जनपद औरेया दखनीपुर निवासी मजदूर पुष्पेंद्र (24) पुत्र दुर्जन सिंह की मौत हो गई,जबकि साथी गांव जारचा जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी सोनू (25) पुत्र रामपाल झुलस गया। सोनू का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में तेल मिल के पास बंद पड़ी फैक्टरी को चालू कराने के लिए साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा था। पुष्पेंद्र, सोनू फैक्टरी में साफ-सफाई कर रहे थे झुलसे साथी को उपचार के लिए
अस्पताल में भर्ती कराया बताया कि फैक्टरी की छत पर पड़ी एंगल को उठाने के दौरान एंगल फैक्टरी के बाहर से जा रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गई। इससे एंगल में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से पुष्पेंद्र,सोनू झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनू का उपचार
चल रहा है।

