Search

भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा द्वारा दायित्व बोध समारोह का भव्य आयोजन

822 Views

सिकंदराबाद: भारत विकास परिषद् सिकंदराबाद संस्कार शाखा द्वारा पंचवटी मैरिज होम में शनिवार को दायित्व बोध समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रान्तीय व जिला पदाधिकारियों द्वारा भारत माता, स्वामी विवेकानंद एवं रानी अहिल्या बाई होल्कर के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से की गई।

इस अवसर पर पूर्वी बंसल एवं नव्या बंसल द्वारा भावपूर्ण स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गुप्ता ने समस्त अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया, सचिव विभोर गुप्ता द्वारा वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

प्रान्तीय चेयरमैन (संपर्क) सतीश गर्ग ने भारत विकास परिषद की कार्यप्रणाली व उद्देश्यों की जानकारी दी। शाखा के वरिष्ठ सदस्य वी. एस.सक्सेना ने रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके प्रेरणादायी कार्यों पर प्रकाश डाला।

समारोह में परिषद के नगर में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया। प्रान्तीय संगठन सचिव राजीव कुमार द्वारा नव नियुक्त सदस्यों – कृष्ण गुप्ता, विशाल सैनी, प्रसून कटियार, डॉ.सुधीर सोलंकी, ग्रजेश सिंह, संजय अग्रवाल व ईश्वर चंद को शपथ दिलाई गई एवं लेबल पिन प्रदान किए गए।

प्रान्तीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल कुमार मोघा,सचिव विभोर गुप्ता,कोषाध्यक्ष एस. एन.शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी को दायित्व बोध कराते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर शाखा को प्रान्त स्तर से विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्राप्त हुआ, जिनमें “उत्तम शाखा”, “महासमुह गान”, “रक्तदान”, “संस्कृति सप्ताह सहभागिता” पुरस्कार प्रमुख रहे। व्यक्तिगत रूप से एस. सी. गर्ग को ‘सम्पर्क’, वी. एस. सक्सेना को ‘अंगदान-देहदान’, तथा विभोर गुप्ता को ‘सर्वश्रेष्ठ सचिव’ सम्मान से नवाजा गया।

प्रान्तीय कोषाध्यक्ष प्रवेश चंद गुप्ता ने वित्तीय विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। प्रान्तीय अध्यक्ष कवित बंसल ने शाखा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य की योजनाओं से सबको अवगत कराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय महासचिव राजीव गोयल ने भारत विकास परिषद द्वारा संचालित विविध सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सचिव विभोर गुप्ता ने कुशलता पूर्वक किया।

समारोह में शिव प्रकाश काका,जुगल किशोर बंसल, वी.एस.सक्सेना,वेद प्रकाश गुप्ता,आर.पी.अग्रवाल, मूलचंद गुप्ता,नवीन राजपूत, नितिन अग्रवाल,अतुल गोयल, नीरू गुप्ता, माधुरी गर्ग, कविता गोयल समेत अनेक गणमान्य नागरिक एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment