Search

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस पर अग्रसेन पीजी कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

864 Views

बुलंदशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की स्थापना दिवस कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत अग्रसेन पीजी कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार रहे। कार्यक्रम में एबीवीपी के जिला संयोजक कर्मवीर भाटी, नगर अध्यक्ष अरविन्द नोहिया, प्रदीप बैसोया, नगर सहमंत्री महक, कला मंच संयोजक माही, भीष्म दत्त, एनसीसी अधिकारी धर्मवीर, मणिकांत, सुमित गिरी, कमल, रामनाथ, राहुल शर्मा सहित कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और ऐसे कार्यक्रम युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाते हैं। ABVP द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया यह कदम सराहनीय है।

कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने पौधों की सुरक्षा व देखरेख का संकल्प लिया।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News