Search

सिकंदराबाद: काम से लौटते समय हाइड्रा की टक्कर से मजदूर की मौत, बेटा घायल

373 Views

सिकंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत मजदूर की शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने पुत्र के साथ काम से लौट रहा था। मृतक की पहचान कन्नौज जनपद के गांव पेंदा जलालपुर निवासी 50 वर्षीय शिव किशोर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार शिव किशोर अपने बेटे रजनीश के साथ काम खत्म कर पैदल अपने किराए के मकान की ओर जा रहे थे। दोनों फिलहाल गांव राजारामपुर मार्ग के निकट एक किराये के मकान में रह रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में शिव किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में रजनीश को भी हल्की चोटें आईं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाइड्रा वाहन का चालक मौके से फरार हो गया और वाहन वहीं छोड़ दिया।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News