Search

नपा भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Share Now :

WhatsApp
1,180 Views

सिकंदराबाद : पुलिस ने कस्बा क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित अग्रसेन बालिका इंटर कालेज के पास नगरपालिका की जमीन पर अवैध निर्माण करने के आरोप में जेसीबी चालक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उक्त मामले में नगरपालिका के राजस्व की ओर से पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

नगर पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार कोतवाली में दर्ज मुकदमें में बताया कि रविवार को मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी मुकेश जाटव पुत्र गंगासरन ने बिना अनुमति के सरकारी भूमि पर ईंट व रेत डालकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। पालिका कर्मियों द्वारा मौके पर निर्माण रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपित बार-बार अतिक्रमण का प्रयास कर रहा है। कोतवाली निरीक्षक अनिल शाही ने बताया कि नगरपालिका की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। जांच की जा रही है।

दूसरी ओर कोतवाली पहुंचे मुहल्लानिवासी लोगों ने आरोप बेबुनियाद बताए।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment