880 Views
सिकंदराबाद में किन्नर समाज ने मंगलवार को परंपरागत मेहंदी जुलूस निकाला। रानी किन्नर के नेतृत्व में निकले इस जुलूस ने नगर में प्रेम, सौहार्द और उत्सव का संदेश दिया।
सिकंदराबाद: किन्नर समाज की ओर से मंगलवार की शाम पारंपरिक मेहंदी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक आभूषणों से सजे किन्नरों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नगर में जब कदम बढ़ाए, तो हर ओर उत्सव जैसा माहौल बन गया।

यह जुलूस प्रमुख गुरु रानी किन्नर के नेतृत्व में दामोदर पैलेस से शुरू हुआ, जो नगर के कबाड़ी बाजार, हनुमान चौक जैसे मुख्य मार्गों से होते हुए पुराना गंज में सम्पन्न हुआ। समापन पर विशेष दुआ और पारंपरिक रस्में अदा की गईं।

इस अवसर पर रानी किन्नर ने कहा,
“यह परंपरा हमारी संस्कृति का हिस्सा है, जो हर दिल में प्रेम और भाईचारे का रंग भरती है। समाज को जोड़ने और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का यही सच्चा माध्यम है।”
जगह-जगह नगरवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया और आयोजन की सराहना की।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
