सिकंदराबाद। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नार्मल स्कूल के पास खंडहर से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से एक तमंचा, एक चाकू, करीब 8.4 किलो चोरी का तांबा-एल्युमिनियम तार और हजारों रुपये नकद बरामद किए गए है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन पुत्र चंद्रपाल निवासी नया गांव,थाना सिकंदराबाद,उम्र 22 वर्ष और नरेंद्र पुत्र राकेश निवासी आकापुर प्याना,थाना बीबीनगर, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। अमन के पास से 315 बोर का तमंचा, 2500 रुपये नकद और चोरी का तार बरामद हुआ, जबकि नरेंद्र से एक नाजायज चाकू और 2000 रुपये नकद मिले।
कोतवाली प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ पूर्व में भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ पूछताछ के बाद कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
