Search

खेत पर काम कर रहे चाचा से भतीजे ने की मारपीट, बीच-बचाव को आए बेटों व पोते को भी पीटा, वीडियो वायरल

1,192 Views

बुलंदशहर के गांव दस्तूरा में खेत पर काम कर रहे चाचा से भतीजे ने बेटे संग की मारपीट, बीच-बचाव करने आए बेटों व पोते को भी पीटा, महिलाओं से भी की अभद्रता। वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी।

  • खेत पर काम कर रहे चाचा से मारपीट
  • बीच-बचाव करने आए बेटों और पोते को भी पीटा
  • महिलाएं भी बनीं अभद्रता का शिकार
  • वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर: ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दस्तूरा में सोमवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत पर काम कर रहे चाचा से उसके ही भतीजे ने अपने बेटे के साथ मिलकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गांव निवासी विजयपाल पुत्र रघवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेतों पर कार्य कर रहा था, तभी उसका भतीजा जुगेन्द अपने पुत्र अंकित के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर विजयपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे विजयपाल के पुत्र राजकुमार, प्रेमपाल और पोते नितिन को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। जुगेन्द व अंकित ने अपने साथियों रामू, कन्हैया, केशव व अमित के साथ मिलकर उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

विजयपाल ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान काम से लौट रही परिवार की महिलाओं – अनीता और हेमलता – से भी आरोपियों ने गाली-गलौज की और मारपीट करने की कोशिश की।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment