Search

देवेंद्र सिंह सोलंकी ने बलदेव मंदिर परिसर में किया पौधारोपण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

797 Views

बलदेव मंदिर में पौधारोपण कर देवेंद्र सिंह सोलंकी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित दी।


सिकंदराबाद (हेमन्त कुमार): आज सिकंदराबाद नगर स्थित ऐतिहासिक बलदेव मंदिर परिसर में पूर्व विधायक पति देवेंद्र सिंह सोलंकी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देवेंद्र सिंह सोलंकी ने बलदेव मंदिर परिसर में किया पौधारोपण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सोलंकी ने कहा,

“डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार और राष्ट्र के लिए उनका बलिदान आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उनकी राष्ट्रवादी सोच और दूरदर्शिता नई पीढ़ी को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देती है।”

पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 237 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

देवेंद्र सिंह सोलंकी ने बलदेव मंदिर परिसर में किया पौधारोपण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

सचिन सैनी,अमर सिंह सैनी,बंटी सैनी,नितिन कुमार शर्मा,बलदेव भटनागर,भारत कौशिक,विपिन मित्तल आदि मौजूद रहे।

इस संपूर्ण आयोजन ने पर्यावरण चेतना, राष्ट्रनिष्ठा, एवं संगठनात्मक एकता का प्रभावशाली संदेश दिया। यह कार्यक्रम क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक प्रेरणादायक और सफल आयोजन सिद्ध हुआ।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment