Search

सिकंदराबाद में नाले की सफाई न होने पर घिरी नगर पालिका

366 Views
मोहल्लेवालों ने किया हंगामा, सफाई निरीक्षक से हुई तीखी नोकझोंक

सिकंदराबाद: नगर में वर्षों से जमी गंदगी और नाले की सफाई न होने से नाराज हीरा कॉलोनी के वार्ड-17 के निवासियों ने मंगलवार सुबह नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मोहल्लेवासियों और सफाई निरीक्षक के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

सभासद पति राहुल सैनी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कुंती देवी, संजू देवी शर्मा, शशि भाटी, अंजली देवी, वीणा वर्मा, मुनेश भाटी, सचिन चौधरी, वरुण भाटी, लव चौधरी, कपिल शर्मा, दक्ष भाटी, अनिल वर्मा सहित कई लोगों ने बताया कि बड़ा देवी मंदिर के पास स्थित नाले की पिछले छह वर्षों से सफाई नहीं हुई है।

निवासियों ने आरोप लगाया कि 8 फुट चौड़ा नाला अब अवैध कब्जों के चलते सिर्फ 2 फुट का रह गया है। नाले में गंदगी और कूड़े के ढेर से पूरे क्षेत्र में बदबू फैली रहती है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका की ओर से केवल खानापूर्ति की जा रही है, जबकि क्षेत्रीय जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।

सभासद पति राहुल सैनी ने कहा कि जब तक नगर पालिका लिखित आश्वासन नहीं देती और नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News