Search

सिकंदराबाद: डीएम श्रुति ने विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

697 Views

सिकंदराबाद: भीषण गर्मी के मद्देनज़र विद्युत आपूर्ति को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए शनिवार को जिलाधिकारी श्रुति ने 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन, सिकंदराबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्मी के मौसम में आमजन को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने बिजनेस प्लान योजना के अंतर्गत अब तक कराए गए कार्यों एवं आगामी प्रस्तावित योजनाओं की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति को निरंतर और सुचारू बनाए रखने के लिए अपनाए गए उपायों की विस्तृत जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देशित किया कि जो भी आवश्यक कार्य हैं, उन्हें शीघ्रता और प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से यह भी निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों की उपस्थिति विभागीय सॉफ़्टवेयर पर ऑनलाइन सुनिश्चित की जाए, जिससे जवाबदेही और निगरानी बनी रहे।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोड अधिक होने के कारण विद्युत फॉल्ट की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए ऐसी स्थिति में त्वरित मरम्मत कार्य कराकर आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता विद्युत, एसई विद्युत, एक्सईएन एवं जेई सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News