Search

छेड़छाड़ की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ओर से मुकदमा दर्ज

Share Now :

WhatsApp
733 Views

ककोड़: गांव सलेमपुरा माजरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव निवासी रवि गौतम पुत्र विक्रम ने बताया कि परिवार की एक बेटी के साथ गांव के ही युवक द्वारा छेड़छाड़ की गई थी, जिसमें आरोपी अनुज जेल गया था। तभी से दूसरा पक्ष रंजिश मानता आ रहा है। रवि ने बताया कि 7 जून की सुबह चार बजे पवन और मनीष पशुओं को चारा डालने जा रहे थे, तभी गांव के संजय और अनुज पुत्रगण विनोद ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे पवन और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरी ओर संजय पुत्र विनोद ने भी उल्टा आरोप लगाते हुए बताया कि 7 जून की सुबह चार बजे विक्रम, भजन, पवन, मनीष और पुरन ने उनके घर में घुसकर हमला किया, जिसमें उसकी मां सुमन देवी और अनुज को गंभीर चोटें आईं।

थाना ककोड़ प्रभारी कविश मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News