881 Views
सिकंदराबाद के सिरोंधन रोड पर नालों की सफाई के दावों की खुली पोल, कूड़े और गंदगी से भरे नाले के कारण नागरिक नरकीय जीवन जीने को मजबूर। नगर पालिका की लापरवाही उजागर।

सिकंदराबाद : स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के तमाम सरकारी दावे सिकंदराबाद के सिरोधन रोड स्थित आर्शीवाद मैरिज होम के पास दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। यहां का नाला कूड़े और गंदगी से अटा पड़ा है, इतनी भीषण गर्मी में उठती दुर्गंध और फैलती गंदगी ने नागरिकों का जीना दुश्वार कर दिया है।

यह नाला गुलावठी रोड से रामवाड़ा चुंगी होते हुए सिरोधन रोड तक पहुंचता है। बावजूद इसके नगर पालिका द्वारा इसकी सफाई को लेकर कोई गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे। केवल कागजों में सफाई दिखाई देती है, जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है।

नालों की नियमित सफाई न होने से चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे न केवल बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि जल निकासी की व्यवस्था भी पूरी तरह बाधित हो चुकी है।

Poll not found
