Search

बदमाशों के हुए हौंसले बुलंद, हथियार के बल पर पेट्रोल पंप संचालक से लूटे 89 हजार रुपये

307 Views

बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने देर रात पेट्रोल पम्प संचालक से लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बीती रात में पम्प संचालक पम्प से कैश लेकर वापस घर लौट रहा था। तभी बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक से हथियार के बल पर एक्टिवा, सोने की चेन और 89 हज़ार की नगदी लूट ली। मामले में पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नावल्टी मार्ग निवासी सतीश चंद शर्मा का सिकंदरपुर मार्ग पर गांव ढाकर के निकट पेट्रोल पंप है। गुरुवार रात वह पेट्रोल पंप से करीब साढे 10 बजे स्कूटी पर सवार होकर खुर्जा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन बदमाश वहां आ गए और उनसे जेब में रखे 89 हजार रुपये लूट लिए और गले में पहनी सोने की चेन लूट ली। मामले में पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले में घटना स्थल के आसपास गुजर रहे रास्तों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

उधर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित मिश्रा ने बताया कि पीड़ित सतीश चंद्र शर्मा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। स्थानीय पुलिस टीम व स्वाट टीम रात से ही मामले की जांच मे जुट गयी है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment