Search

सिकंदराबाद आर्य समाज मंदिर में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ विधायक ने की बैठक; व्यापारियों की शिकायतों पर लगाई फटकार

1,451 Views

सिकंदराबाद के आर्य समाज मंदिर में हुई बैठक में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बिजली कटौती और विभागीय लापरवाही को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। व्यापारियों ने विद्युत समस्याओं पर जताई नाराजगी।

सिकंदराबाद: नगर के आर्य समाज मंदिर में उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों को हो रही बिजली संबंधी समस्याओं पर चर्चा करना और समाधान निकालना था।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने विद्युत आपूर्ति में बार-बार आने वाली बाधाओं, अनियमित कटौती और विभागीय लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई। इस पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त लहजे में फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा, अरविंद दीक्षित, नितिन जैन, नवीन राजपूत, सुशील सर्राफा, रिकी मोबाइल, मनोज भाटिया, गौरव भाटिया, अरुण प्रजापति सहित नगर के कई प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की।

विधायक ने आश्वासन दिया कि जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और जो भी अधिकारी लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और व्यापारियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News