Search

गजरौला माजरा में गंगा पर बन रहा पुल देगा राहत, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Share Now :

WhatsApp
1,269 Views

बुलंदशहर: तहसील स्याना के अंतर्गत गजरौला के माजरा वाली मढिया पर गंगा नदी पर अमरोहा जनपद को जोड़ने के लिए सेतु निगम द्वारा पुल निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस पुल के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। अमरोहा की ओर आवागमन में सुगमता आएगी और यात्रा का समय भी बचेगा।

तहसील समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी श्रुति ने निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कर आमजन के लिए पुल खोलने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, इसके लिए थर्ड पार्टी निरीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा गांव चांसी में महर्षि दयानंद सरस्वती की साधना स्थली के सौंदर्यीकरण कार्य का भी अवलोकन किया। कार्य प्रगति पर है। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से साधना स्थली के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि इस स्थल पर महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन से जुड़ी जानकारियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने परियोजना की डीपीआर का भी अवलोकन किया और निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और उप जिलाधिकारी स्याना गजेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment