Search

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऋण आवंटन की समीक्षा बैठक, प्रगति धीमी होने पर बैंकों को फटकार

591 Views

बुलंदशहर: आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत ऋण आवंटन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्रणी बैंक, ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र से संबंधित योजनाओं में लाभार्थियों को बैंकों द्वारा दिए जा रहे ऋण की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने ऋण वितरण की धीमी गति पर गंभीर चिंता जताई। भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक की खराब प्रगति को लेकर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि लाभार्थियों को ऋण देने में कोताही बरती गई, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और कोई भी केस अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। प्रथमा ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक योजना में दिए गए ऋण लक्ष्य की माहवार समीक्षा आवश्यक है ताकि योजनाओं का लाभ सही समय पर पात्र लोगों तक पहुँच सके।

इस बैठक में सीडीओ निशा, डीसी मनरेगा, उपायुक्त उद्योग, एलडीएम सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment