Search

मालगाड़ी की बोगी में लगी आग,टला बड़ा हादसा

Share Now :

WhatsApp
318 Views

बुलंदशहर- न्यू खुर्जा जंक्शन की डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर दौड़ रही कोयला से लदी मालगाड़ी के एक बोगी में अचानक आग सुलग गई। धुंआ निकलता देख मालगाड़ी को रोक लिया गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुलगती आग पर काबू पाया गया। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे न्यू खुर्जा जंक्शन पर हावड़ा से खतौली की ओर जा रही कोयला से लदी मालगाड़ी पहुंची ही थी कि उसकी 25वीं बोगी में अचानक धुंआ निकलना शुरू हो गया,जिसे देख तत्काल मालवाहक चालक को लोगों ने सूचित किया। मालवाहक ने तुरंत ही गाड़ी को रोक लिया। बोगी में आग सुलगने की सूचना पर अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। कई मालवाहकों को पीछे ही रोक दिया गया। साथ ही फायर ब्रिगेड सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां

मौके पर पहुंची। जहां डीएफसीसी और रेलवे के अधिकारियों से वार्ता कर दमकल कर्मियों ने मशक्कत करते हुए करीब पौने पांच बजे आग पर काबू पाया। न्यू खुर्जा जंक्शन के मल्टी-टास्किंग स्टाफ सुमन कुमार ने बताया कि मालवाहक की 25वीं बोगी में आग सुलगी थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर
काबू पा लिया है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News