Search

समर कैंप के तहत बच्चों ने किया पौराणिक स्थल का भ्रमण, पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

403 Views

सिकंदराबाद: नगर स्थित जैन इंटर कॉलेज, सिकंदराबाद में आयोजित समर कैंप के अंतर्गत बच्चों को न केवल शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, बल्कि उन्हें भारतीय सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

आज दिनांक 5 जून को कैंप के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सर्वप्रथम प्रातः योग अभ्यास कराया गया, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बल मिले। तत्पश्चात सभी विद्यार्थियों को नगर के किशन तालाब स्थित पौराणिक मंदिर के दर्शन कराए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मंदिर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं, शिक्षकों एवं समर कैंप से जुड़े कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षों की भूमिका, जीवन में उनका योगदान और उनकी रक्षा की आवश्यकता को विस्तार से समझाया गया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित यह समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों का समावेश किया जा रहा है।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment