Search

खुर्जा में पुलिस मुठभेड़: कुख्यात गौकश अय्यूब घायल, साथी फरार

Share Now :

WhatsApp
884 Views

बुलंदशहर: जिले के खुर्जा देहात क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से गौकशी की बड़ी वारदात टल गई। बीती रात ग्राम नगला शेखू के समीप बेरी के बाग में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान खुर्जा का शातिर गौकश अय्यूब पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि थाना खुर्जा देहात प्रभारी मोहम्मद असलम और स्वाट टीम प्रभारी राहुल चौधरी गश्त पर थे, तभी बेरी के बाग में मोबाइल की टॉर्च जलती देखी गई। संदेह होने पर पुलिस टीम बाग के अंदर पहुंची, जहां दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे। पुलिस टीम को आता देख बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अय्यूब के पैर में गोली लगी और वह पकड़ा गया, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से एक जिंदा गाय, गौकशी में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस, उपकरण और बाइक बरामद की है। अय्यूब पर जनपद बुलंदशहर में गौकशी व अन्य गंभीर धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment