Search

बकरा ईद पर ड्रोन से निगरानी: सिकंदराबाद में पुलिस ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

634 Views

सिकंदराबाद: आगामी बकरा ईद के मद्देनज़र नगर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने हाईटेक तकनीक का सहारा लिया। एसएसपी दिनेश कुमार के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी कर सुरक्षा का जायजा लिया।

नगर के बस अड्डा, कायस्थवाड़ा और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाकर पुलिस ने स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई और माहौल पूर्णतः शांतिपूर्ण रहा।

ड्रोन संचालन करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल अमित सहित इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम ने ड्रोन के ज़रिए क्षेत्र में संभावित संवेदनशील गतिविधियों पर निगरानी रखी।

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि बकरा ईद के दौरान क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रोन निगरानी से पुलिस को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बेहतर तरीके से सुरक्षा व्यवस्था संभालने में मदद मिलती है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment