Search

ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर पूर्व विधायक बिमला सोलंकी द्वारा भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

Share Now :

WhatsApp
1,109 Views

सिकंदराबाद: ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर सिकंदराबाद क्षेत्र की पूर्व विधायक बिमला सोलंकी द्वारा नलिन मोटर्स,औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और श्रद्धा पूर्वक हनुमान जी के प्रसाद का सेवन किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों का उत्साह देखते ही बनता था। महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग सभी वर्गों की भागीदारी ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। भंडारे के दौरान पूरे परिसर में धार्मिक और भक्तिमय माहौल रहा।

पूर्व विधायक बिमला सोलंकी ने इस अवसर पर कहा,
“यह आयोजन हनुमान जी की कृपा और जनसेवा की भावना से प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इस बार भी समाज के सभी वर्गों से लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया”

उन्होंने सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता और श्रद्धा ही ऐसे आयोजनों की प्रेरणा हैं।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment