Search

अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति पर एबीवीपी ने आयोजित किया छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर, समापन समारोह जैन इंटर कॉलेज में संपन्न

597 Views

सिकंदराबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मेरठ प्रांत की सिकंदराबाद नगर इकाई द्वारा महान समाज सुधारिका महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। यह सात दिवसीय शिविर नगर के चार प्रमुख विद्यालयों में आयोजित हुआ, जिसका समापन शनिवार को जैन इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजबाला स्प्रिंग डेल एकेडमी की प्रधानाचार्या डॉ.सुनीता नागर ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

शिविर के दौरान अग्रसेन बालिका विद्यालय, अग्रसेन इंटर कॉलेज, राजबाला स्प्रिंग डेल एकेडमी और जैन इंटर कॉलेज में सेल्फ डिफेंस, मेहंदी कला, नृत्य, साइबर क्राइम जागरूकता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समापन समारोह में सभी प्रतिभागी छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता विभाग संगठन मंत्री कमल ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माता अहिल्या का जीवन न्याय, सेवा और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।

डॉ.सुनीता नागर ने एबीवीपी द्वारा आयोजित इस शिविर को छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि समाज को नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका के लिए सदैव तत्पर रखना होगा।

जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.सुधीर सोलंकी ने कहा कि आज के दौर में छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है और एबीवीपी का यह प्रयास वास्तव में सराहनीय है।

इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष अरविंद कुमार लोहिया एवं कार्यक्रम संचालिका महक सैनी सहित तहसील संयोजक कर्मवीर भाटी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिया सोलंकी, नगर अध्यक्ष अरविंद नोहिया, प्रदीप बैसोया, प्रियंका, माही, ध्रुव देव, सुमित राघव, संजू, प्रिंस समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment