Search

ककोड में शांति समिति की बैठक संपन्न, धर्मगुरुओं और अधिकारियों ने की सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

587 Views

ककोड : आगामी त्योहारों के मद्देनज़र ककोड़ कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु, सभ्रांत नागरिक एवं पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सिकंदराबाद संतोष जगराम ने की, जबकि सीओ पूर्णिमा सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कविश कुमार, एसएसआई मुनेंद्र कुमार, एसआई रमेश चंद्र, एसआई धनीराम गौतम, नगर पंचायत ककोड़ अध्यक्ष मोहित सिंघल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर रिजवान, दीवान प्रधान, तनवीर वेग, इमरान खान, साबिर अब्बासी, जमील सैफी, और क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक तथा सभासद मौजूद रहे।

बैठक में सभी समुदायों के लोगों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं और नगर की गंगा-जमुनी तहज़ीब को बनाए रखें। सीओ पूर्णिमा सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर ध्यान न दें और न ही उन्हें साझा करें।

कोतवाली प्रभारी कविश कुमार ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों का दायित्व है कि वे युवाओं को सही मार्गदर्शन दें और किसी भी विवाद से दूर रखें। शांति व्यवस्था के बिना नगर के विकास और व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि त्योहारों के अवसर पर नगर में सफाई, पेयजल और विद्युत आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही, सभी धार्मिक स्थलों के धर्मगुरुओं और डीजे संचालकों के साथ विशेष बैठक भी की गई ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

अंत में सभी उपस्थितजनों ने एकमत होकर नगर में शांति, सौहार्द और प्रेम का वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। यह विश्वास दिलाया गया कि नगर की फिज़ा को बिगाड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी और ऐसे किसी भी प्रयास को कठोरतम कार्रवाई के ज़रिए रोका जाएगा।

[democracy id=”current”]

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News