Search

श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से कलियुग के संकटों का नाश संभव : आचार्य राकेश कृष्ण शास्त्री

708 Views
ग्राम भराना में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

सिकंदराबाद: ग्राम भराना में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को कथा व्यास आचार्य पंडित राकेश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि “श्रीमद् भागवत कथा ऋषियों की मन-भावनी है, और जिसे श्रवण करके कलियुग रूपी कराल विष सर्प का शीघ्र ही अंत हो जाता है।”

आचार्य ने कहा कि भागवत कथा सुनने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और मनुष्य सांसारिक जंजालों से मुक्त हो जाता है। उन्होंने श्री सुखदेव जी के जन्म, परीक्षित जन्म प्रसंग, सुखदेव आगमन तथा कपिल-देवहुति संवाद पर गहराई से प्रकाश डाला।

कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा का रसपान करते नजर आए।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय, जगत प्रधान,रामगोपाल महासय,लोकेश ठेकेदार,वीर सिंह,प्रवीण,कैप्टन खेमचंद, जगवीर बाबू, प्रमोद नेता, रोहित, कपिल सहित अनेक गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

कथा का आयोजन गांव के भक्तगणों द्वारा बड़े श्रद्धा भाव से किया गया है और यह आयोजन आगामी कुछ दिनों तक निरंतर जारी रहेगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News