Search

भराना गांव में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा

598 Views

सिकंदराबाद : तहसील क्षेत्र के ग्राम भराना में गुरुवार को श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यह आयोजन आगामी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व किया गया।

नवग्रह शनिदेव मंदिर सिकंदराबाद के पंडित आशीष उपाध्याय ने बताया कि कथा का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। कथा का वाचन वृंदावन से पधारे कथा वाचक पंडित राकेश कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जाएगा, जो भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान कराएंगे। कथा प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगी।

कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में जगत प्रधान, रामगोपाल महाशय, लोकेश ठेकेदार, वीर सिंह, प्रमोद सिंह, जगवीर सिंह, कैप्टन खेमचंद, प्यारेलाल, प्रवीण, अशोक, पवन, कपिल एवं रोहित सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कलश यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु गेसुपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे और समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया।

[democracy id=”current”]

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment