Search

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

493 Views

बुलंदशहर। थाना ककोड़ क्षेत्र के झाझर में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस अपनी शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव झाझर में खेत में खड़े कीकड़ के पेड़ पर फाँसी से एक अज्ञात नवयुवक उम्र 20 वर्ष का शव लटका हुआ मिला। शव मिलने से आसपास में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बाद आसपास के लोगों ने मृतक की शिनाख्त अनस पुत्र जाकिर निवासी मोहल्ला झोझो गांव झाझर के रूप में की। जो कि मजदूरी का काम करता था। पुलिस अपनी शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News