Search

फ्री होल्ड भूमि से बढ़ेगा औद्योगिक निवेश, युवाओं को मिलेगा रोजगार: विकास शर्मा

750 Views

सिकंदराबाद में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की प्रेसवार्ता में चैयरमैन विकास शर्मा ने औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग उठाई। इससे औद्योगिक निवेश बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

सिकंदराबाद: उत्तर प्रदेश में लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग अब तेज़ी से जोर पकड़ रही है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) और अन्य औद्योगिक संगठनों का मानना है कि लीज होल्ड व्यवस्था अंग्रेजी शासन की विरासत है, जो आत्मनिर्भर भारत की सोच के अनुरूप नहीं है।

इसी विषय को लेकर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से बुधवार को ककोड़-जेवर रोड स्थित सुख सरोज होटल में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के चैयरमैन विकास शर्मा ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड कर दिया जाता है, तो इससे नए औद्योगिक निवेश के द्वार खुलेंगे। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

फ्री होल्ड भूमि से बढ़ेगा औद्योगिक निवेश, युवाओं को मिलेगा रोजगार: विकास शर्मा

उन्होंने कहा कि फ्री होल्ड व्यवस्था लागू होने से प्रशासनिक अड़चनें कम होंगी और उद्यमियों का कीमती समय बचेगा। इसका सीधा लाभ प्रदेश के औद्योगिक विकास को मिलेगा। साथ ही, स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

फ्री होल्ड भूमि से बढ़ेगा औद्योगिक निवेश, युवाओं को मिलेगा रोजगार: विकास शर्मा

इस अवसर पर डिविजनल सेक्रेटरी नितिन जैन, चैप्टर सेक्रेटरी रजत राही सहित अन्य कई पदाधिकारी और उद्योगपति उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड किया जाए, जिससे उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्रांति की दिशा में आगे बढ़ सके।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News