Search

सिकंदराबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: 25 हजार के इनामी गैंगस्टर दानिश गिरफ्तार

612 Views

सिकंदराबाद : सिकंदराबाद पुलिस को मंगलवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर दानिश पुत्र रईस उर्फ रहीश निवासी मोहल्ला गद्दीवाड़ा, सिकंदराबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में कुल दस मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर 27 मई की रात सिकंदराबाद पुलिस टीम ने सरायघासी पुलिया के पास, हैदरगढ़ी की ओर जाने वाले रास्ते से घेराबंदी कर दानिश को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एक नया मुकदमा भी दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारियों ने टीम को बधाई दी है और इसे क्षेत्र में कानून व्यवस्था की दृष्टि से अहम कदम बताया है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment