Search

सिकंदराबाद में युवक ने की आत्महत्या, छत के पंखे से लटका मिला शव

905 Views
गृह क्लेश को बताया जा रहा कारण, पुलिस कर रही जांच

सिकंदराबाद : सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पत्थरवाड़ा में रविवार को एक 22 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की दु:खद घटना सामने आई है। मृतक की पहचान संदेश पुत्र अशोक के रूप में हुई है। युवक का शव घर की छत पर लगे पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि संदेश पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और घरेलू कलह से जूझ रहा था। प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सिकंदराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार,संदेश बेरोजगारी और घरेलू तनाव से परेशान था।

क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस अब परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने लाई जा सके।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment