Search

सिकंदराबाद में थाना समाधान दिवस पर सुनी गई जनसमस्याएं, चार का मौके पर निस्तारण

803 Views

सिकंदराबाद: चौथे शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह व तहसीलदार धर्मवीर भारती की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई, जिसमें फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।

कार्यक्रम के दौरान कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष आठ शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्राप्त सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं।

इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही, क्राइम इंस्पेक्टर सरजेश कुमार, एसएसआई अरुण कुमार, सभी चौकी इंचार्ज, क्षेत्र के लेखपाल, अन्य विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित व पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आम नागरिकों को समयबद्ध न्याय मिल सके और प्रशासन पर उनका भरोसा मजबूत हो।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment