Search

20 दिन बाद वतन लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ, पाकिस्तान ने अटारी बॉर्डर पर सौंपा भारत को

20 दिन बाद वतन लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ, पाकिस्तान ने अटारी बॉर्डर पर सौंपा भारत को
771 Views

BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान ने 20 दिन बाद भारत को सौंपा। 23 अप्रैल को सीमा पार कर गए थे, अटारी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण ट्रांसफर हुआ। पूरी जानकारी पढ़ें।

अमृतसर:  सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान की हिरासत से 20 दिन बाद भारत को सौंप दिया गया। बुधवार सुबह 10:30 बजे यह ट्रांसफर अटारी-वाघा सीमा पर शांतिपूर्ण और तय प्रोटोकॉल के तहत हुआ।

20 दिन बाद वतन लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ, पाकिस्तान ने अटारी बॉर्डर पर सौंपा भारत को

40 वर्षीय कांस्टेबल शॉ, जो पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात थे, 23 अप्रैल 2025 को गलती से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। यह घटना पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद घटी थी।

20 दिन बाद वतन लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ, पाकिस्तान ने अटारी बॉर्डर पर सौंपा भारत को

बीएसएफ की ओर से इस घटना पर सख्त आपत्ति जताई गई थी और जवान की रिहाई के लिए पाकिस्तान रेंजर्स से लगातार बातचीत होती रही। कई दौर की फ्लैग मीटिंग्स और औपचारिक बातचीत के बाद आखिरकार पाकिस्तान ने बुधवार को जवान को भारत के हवाले कर दिया।

BSF प्रवक्ता का बयान

आज बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को संयुक्त चेक पोस्ट अटारी, अमृतसर के जरिये लगभग 10:30 बजे भारत को सौंपा गया। यह ट्रांसफर शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया।

जवान की सुरक्षित वापसी से उनके परिवार और साथियों ने राहत की सांस ली है। यह घटना सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सैनिकों की सतर्कता की महत्ता को एक बार फिर सामने लाती है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment