Search

पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह का किया जोरदार स्वागत

2,327 Views

सिकंदराबाद: भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आज बुलंदशहर स्थित शांतिदीप गार्डन में आयोजित की गई। इस बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह का पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने लुहारली टोल पर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर सांसद डॉ. भोला सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिला प्रभारी बसंत त्यागी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

पूर्व विधायक बिमला सोलंकी ने प्रदेश महामंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और जनपद में उनके आगमन को गौरवपूर्ण बताया।

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय और सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News